नई दिल्ली, मार्च 29 -- IPS Couple Marriage: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी संभल के एसपी केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। यह शादी इन दिनों सोशल मीडिया और यूपी की ब्यूरोक्रेसी ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों अधिकारी अपने अलग कार्यशैली और इम्प्रेसिव पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। दोनों की शादी आज राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है। शादी से पहले बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और बारात सभा सहित कई पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान माहौल सादगी भरा रहा। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। आईपीएस केके विश्नोई अपने गांव के लोगों के बीच नजर आए। दोनों की 25 मार्च को सगाई हुई थी। 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। हल्दी रस्म ...