रामपुर, जनवरी 23 -- रामपुर। हिंसा के आरोप में फंसे एडिशनल एसपी अनुज चौधरी समेत पुलिस वालों पर एफआईआर के आदेश देने को लेकर चर्चाओं में आए सीजेएम संभल के तबादले पर रामपुर के वकीलों ने भी रोष व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी से कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने वहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि संभल सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला निरस्त किया जाए और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उच्च न्यायालय की देखरेख में मुकदमें की विवेचना की जाए। इस मौके पर निवर्तमान महासचिव कौशलेंद्र सिंह, मुरताज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.