संभल, नवम्बर 18 -- थाना हजरत नगर गली क्षेत्र के ग्राम मिथौली में नूर मोहम्मद पुत्र नौशे के घर में गेट पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने परिवार को बंधकर बनाकर लूटपाट की। उन्होंने परिवार के महिलाओं और पुरुषों को एक कमरे में बंदकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना को अंजाम देते रहे। इस दौरान बगल में सो रहे नौशाद ने शोर मचाया तो चोर फायर करते हुए खेतों से होकर फरार हो गए। घटना सोमवार की रात्रि 1:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने चोरों की संख्या चार से पांच बताई। पीड़ित ने बताया कि 75000 नकद और डेढ़ लाख से अधिक के जेवर चोर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना हजरत नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.