संभल, फरवरी 28 -- शहर के हिलाली सराय निवासी सईद अख्तर पिछले 19 वर्षों से भाईचारे और एकता की ऐसी मिसाल पेश कर रहे हैं, जिसकी चर्चा अब शहर से निकलकर आसपास के क्षेत्रों में भी होने लगी है। सईद अख्तर ने वर्ष 2007 में एक छोटी-सी पहल के साथ यह सिलसिला शुरू किया था। उनका उद्देश्य था-त्योहारों को सिर्फ मनाना नहीं, बल्कि उन्हें आपसी प्रेम और सद्भाव का माध्यम बनाना। होली पर सईद अख्तर रंग, गुलाल और पिचकारी बांटते हैं। दीवाली पर वे मिट्टी के दीपक और मिठाइयों का वितरण करते हैं। रमजान के दौरान रोजेदारों के लिए खजूर और फलों की व्यवस्था करते हैं। यही नहीं, देशभक्ति के पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी पर वे 2007 से लगातार तिरंगा झंडा वितरित कर रहे हैं, ताकि हर घर में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचे। शुरुआत में यह प्रयास अकेले किया गया था, लेकिन आज उनके साथ कई लोग...