संभल, अप्रैल 23 -- यूपी प्री स्टेट शूटिंग की 29वीं चैंपियनशिप अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक आयोजित हुई। इसमें बहजोई की इंडोर शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले से कुल 14 शूटर्स ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया और कई मेडल भी जीते। सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने गुरुवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच मयंक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान गौरव ने आईएसएसएफ सब यूथ एयर राइफल कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि युवराज ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा एनआर सब यूथ मेन इंडिविजुअल एयर राइफल कैटेगरी में नैतिक तिवारी ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- मंच मिला तो गांव की मिट्टी से भी निकलने लगे 'अर्जुन' अयोध...