संभल, फरवरी 18 -- संभल। धर्म सिंह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मुरादाबाद एवं संभल जनपद का संयुक्त जिला स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद से पुरुष वर्ग में पी एम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पाठकपुर के अध्यापक राजू सिंह और महिला वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बहजोई देहात की हिना तबस्सुम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति ने दोनों प्रतिभागियों को समिति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अब ये दोनों प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष राजू सिंह यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों जैसे स्मार्ट बोर्ड, लैपटॉप, कम्प्यूटर और सॉफ़्टवेयर के प्रयोग से शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने के लिए आयोजित की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.