संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, पहली मंजिल पर आई लव मोहम्मद का पोस्टर और झंडा मिला
संवाददाता, जून 6 -- UP News: यूपी के संभल में शनिवार को कब्रिस्तान भूमि पर बनी मुस्तफा कादरी मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। दोपहर दो बजे चार थानों के पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ डीएम-एसपी अधीनस्थ अफसरों के साथ गांव पहुंचे। वहां गाटा संख्या 409 कब्रिस्तान की करीब 1200 वर्ग मीटर भूमि में से 120 वर्ग मीटर भूमि जिस पर मस्जिद का निर्माण था, उस पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम आठ बजे तक कार्रवाई जारी रही। मस्जिद के 60 प्रतिशत हिस्से को जमींदोज किया गया। जवानों की मौजूदगी में पहले मस्जिद के अगले हिस्से और पिलर को गिराया गया। फिर 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन से गिराने की कार्रवाई की गई। मस्जिद की पहली मंजिल से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा भी मिला। पुलिस जांच कर रही है कि पोस्टर व झंडा किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.