संवाददाता, अप्रैल 27 -- संभल जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत रविवार को प्रशासन का बुलडोजर सौंधन मोहम्मदपुर स्थित एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) संरक्षित किले पर गरजा। टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किले के भीतर बने अवैध मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक न चली। दो मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद इलाके में मचे हड़कंप के बीच अन्य ग्रामीणों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं।सौंधन किले में बुलडोजर और जेसीबी गरजी शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने किले का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने एएसआई द्वारा चल रहे सौंदर्यीकरण और मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार कार्य में अवैध अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.