संभल के बाजारों में रमजान के लिए फैनी की धूम
संभल, फरवरी 25 -- रमजान का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो गया और शहर के बाजारों में सहरी के लिए फैनी की मांग तेजी से बढ़ गई है। लोगों में फैनी को लेकर उत्साह देखते ही बनता है। पिछले वर्ष की तुलना में फैनी की कीमत में केवल पांच रुपये का मामूली इजाफा हुआ है। फैक्ट्रियों में फैनी बनाने का काम शुरू हो गया है। फैक्ट्री मालिकों और कारीगरों के अनुसार एक दिन में लगभग तीन कुंतल या इससे ज्यादा फैनी तैयार होती है। यह प्रक्रिया रमजान के पूरे महीने लगातार चलती रहती है। एक फैक्ट्री में रोजाना 40-50 बोरे मैदे की फैनी तैयार कर बाजारों में भेजी जाती है। फैनी बनाने की प्रक्रिया में सबसे पहले मैदा को अच्छी तरह गूंथा और फेंटा जाता है। लगभग 6 घंटे की मेहनत के बाद इसे सेंककर टोकरों में भरा जाता है और थोक व फुटकर में बिक्री के लिए तैयार किया जाता है। थोक में फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.