शामली, अप्रैल 7 -- शामली। संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र से पिकअप समेत लापता पिता पुत्र के शव शामली कोतवाली क्षेत्र के काबडौत पुल से बरामद हुए। दोनों ही बुक लेकर दो मार्च में घर से निकले थे। दोनों की हत्या कर शव शव काबडौत पुल के पास फेंके गए। संभल पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए है। शामली पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिए है। जनपद संभल के धनारी थानाक्षेत्र के गांव भिरावटी के मजरा मलुआ के घेर निवासी गीता पत्नी नरेश ने गत दो मार्च में धनारी थाने में तहरीर दी थी। शामली के एडीशनल एसपी सुमित शुक्ला ने बताया दो मार्च में धनारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें कहा गया है दो मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे गाड़ी की बुकिंग के लिए फोन आया था। पति नरेश एवं पुत्र भीमसेन पिकअप लेकर मेरठ जा...