संभल, दिसम्बर 15 -- संभल। संभल जिले से हाईस्कूल के तीन छात्र और अमरोहा जिले से एक छात्रा लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने के एक दिन बाद ही संभल के तीनों छात्र भी अचानक गायब हो गए। दोनों जिलों की पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश में जुटी है। लापता हुए सभी छात्र-छात्राएं कस्बा सैदनगली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हाईस्कूल के विद्यार्थी बताए गए हैं। अमरोहा के थाना सैदनगली पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 13 दिसंबर को दर्ज की, वहीं संभल के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह पुलिस ने तीनों छात्रों की गुमशुदगी का मुकदमा 12 दिसंबर को दर्ज किया है। छात्रा के मामले में सैदनगली पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा भी दर्ज किया है। थाना ऐंचौड़ा कम्बोह पुलिस के अनुसार लापता छात्रों में थाना नखासा क्षेत्र के गांव देहपा निवा...