संभल, सितम्बर 11 -- संभल। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में संभल को नई पहचान दिलाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी क्रम में आलम सराय स्थित प्राचीन चंद तीर्थ में आज विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। यहां करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल, शेड, शौचालय समेत श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये जारी हो चुके हैं, जिसके बाद अब विकास कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। चंद तीर्थ के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी。 यह भी पढ़ें- मुरादाबाद मार्ग पर 9.50 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक पर्यटन सुविधा केंद्रधार्मिक पर्यटन के विकास कार्य संभल जनपद में धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए 68 तीर्थ और 19 महाकूपों को केंद्र में रखकर व्य...