संभल, जनवरी 24 -- शनिवार सुबह को थाना नखासा इलाके के गांव शरीफपुर से गुलालपुर जाने वाले रास्ते पर शनिवार को गेहूं के खेत में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव भारतल निवासी लीलावती (70) पत्नी कन्हैया सिंह के रूप में हुई। वही मौके पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव भारतल निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनकी दादी लीलावती मानसिक रूप से कमजोर थीं। शुक्रवार को परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान लीलावती घर से निकल गईं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इसी दौरान नखासा थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.