संभल, जनवरी 7 -- शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित पृथ्वीराज चौहान पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार सुबह को निरीक्षण करने पहुंचे डॉक्टर मणि भूषण तिवारी ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदार और नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ इसे निर्धारित समय सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि पार्क का सौंदर्यीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण मिलेगा और बच्चों, बुजुर्गों तथा युवाओं के लिए यह एक आकर्षक और सुरक्षित स्थान बनेगा। उन्होंने साफ-सफाई, हरियाली, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्थानीय लोगों ने भी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर मोहल्ले के लोगों ने खुशी जताई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.