संभल, अप्रैल 22 -- जनपद के शिल्पकारों के लिए खुशखबरी है। जिले के करीब 20 हजार हस्तशिल्पियों को जल्द ही आर्टिजन कार्ड दिए जाएंगे, जो उनके हुनर को एक नई पहचान देंगे। यह कार्ड कारीगरों के लिए सिर्फ पहचान पत्र नहीं, बल्कि उनके कौशल का आधिकारिक प्रमाण होगा। आर्टिजन कार्ड मिलने से शिल्पकारों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ने में आसानी होगी। अब तक जो कारीगर गुमनाम रह जाते थे, उन्हें इस पहल से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का रास्ता खुलेगा। यह कदम संभल के पारंपरिक हस्तशिल्प को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ कारीगरों की आजीविका को भी मजबूत करेगा यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से गिनाईं योजनाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.