संभल की हिमांशी ने प्रयागराज में ट्रिपल जंप में जीता गोल्ड
संभल, मई 8 -- प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में गुरुवार को आयोजित 29वीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संभल की बेटी हिमांशी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। गांव नेकपुर निवासी हिमांशी ने ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में बेहतरीन छलांग लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन हिमांशी ने आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया। गोल्ड मेडल जीतने के बाद साथी खिलाड़ियों और कोच ने उन्हें बधाई देकर उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- रोजी, सुहानी, आर्य देव और शाहबान ने दिखाया दमखम हिमांशी की सफलता से संभल के युवाओं में भी खेलों के प्रति नया उत्साह द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.