संभल, मार्च 7 -- कभी परंपराओं में सीमित मानी जाने वाली महिलाओं ने अब हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनानी शुरू कर दी है। जिले की कई महिलाएं सेवा, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन कर रही हैं। शहर की डॉ. रितु सक्सेना रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक कर मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने रक्तदान की अलख जलाकर कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से जिले में कई लोग रक्तदान के लिए आगे आने लगे हैं।वहीं सविता गर्ग युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। वह महिलाओं को विभिन्न हुनर सिखाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं, जिससे कई महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।गवां की तरु सिंह ने कृषि के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.