संभल, मार्च 10 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लखनऊ में राज्यस्तरीय प्रगति आत्म सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि मोनिका रानी एवं यूनीसेफ चीफ जकारी ऐडम रहे। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय दतावली की छात्रा कुमारी अंशु व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसी की छात्रा मरियम जेहरा को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दतावली के प्रधानाध्यापक मिंटू सिंह प्रजापति एवं सिरसी की शिक्षिका मधुलिका सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रयासों, सक्रिय सहभागिता तथा प्रेरणा दायक योगदान के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रा अंशु ने अपने सपनों के स्कूल की परिकल्पना पर विचार व्यक्त किए। इस उपलब्धि पर ब...