संभल, मार्च 11 -- जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। लखनऊ में मंगलवार को आयोजित निर्यातकों के सम्मान समारोह में संभल की कंपनी अरोड़ा एरोमेटिक्स को राज्य स्तर पर प्रथम निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी को मैंथॉल एंड एसेनशियल ऑयल श्रेणी में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए दिया गया। समारोह में प्रदेशभर के सफल निर्यातकों को सम्मानित किया गया, जहां संभल के मैंथा कारोबारी अरविंद अरोड़ा की फर्म ने पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अरविंद अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में उनकी कंपनी का कुल निर्यात करीब 275 करोड़ रुपये रहा। वहीं पूरे संभल जिले से विभिन्न उत्पादों का कुल निर्यात लगभग 800 से 1000 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। उन्होंने कहा कि मैंथा और एसेनशियल ऑयल की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.