संभल का तस्कर चार किलो चरस के साथ गोरखपुर में गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) लखनऊ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलीपार क्षेत्र के महोब बंधा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से चार किलो चरस बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर की पहचान संभल जिले के रामचंदर के रूप में हुई है। वह नेपाल और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरस की सप्लाई करता था।एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर सराय निवासी रामचंदर लंबे समय से चरस की तस्करी करता था। एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.