हापुड़, जून 21 -- ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर ब्रजघाट स्थित गंगा घाट पर प्रदेश के साथ साथ दिल्ली समेत अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आएंगे। पुलिस अधिकारियों ने मेले को लेकर सुरक्षा एवं जाम आदि की समस्या से निपटने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। प्लान के तहत 22 जून को सुबह आठ बजे से 25 जून को रात 8 बजे तक हल्के व भारी मालकवाहक वाहनों का रूट डाय वर्जन रहेगा। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट में मेले को लेकर हाईवे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जनयह रहेगा रूट डायवर्जन का कार्यक्रम 1- दिल्ली गाजि...