संभल, अप्रैल 10 -- असमोली। संभल से अमरोहा के बीच रोडवेज बस सेवा न चलने से असमोली क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से इस रूट पर नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों को मजबूरन निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार परिवहन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। रोडवेज बसों का न तो कोई निश्चित समय है और न ही नियमित संचालन हो रहा है। बस सेवा के अभाव में असमोली, सैदपुर जसकोली सहित आसपास के गांवों के लोगों को अमरोहा जाने के लिए ई-रिक्शा, प्राइवेट बस और अन्य निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संभल से अमरोहा के लिए रोडवेज बस सेवा को जल्द से जल्द नियमित रूप से शुरू किया जाए और उसका समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.