संभल : 48 साल बाद दंगा पीड़ित परिवार को सौंपा जाएगा आवासीय पट्टा
संभल, जून 2 -- करीब 48 साल पहले सांप्रदायिक दंगों की आग में अपना मुखिया खो देने वाले रस्तोगी परिवार के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया है। वर्ष 1978 के दंगों में रामशरण दास रस्तोगी की हत्या के बाद बेघर और असुरक्षा के साये में जीवन बिताने वाले इस परिवार को अब प्रशासन की ओर से पुनर्वास के तहत आवासीय भूमि का पट्टा सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और पुनर्वास की गुहार लगाने के बाद शुरू हुई पहल को अब मूर्त रूप मिलने जा रहा है, जब जिला प्रशासन परिवार को न केवल भूमि का अधिकार देगा बल्कि नए आशियाने की नींव भी रखेगा। डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर मृतक रामशरण दास रस्तोगी की पुत्रवधू रुक्मन रस्तोगी पत्नी स्वर्गीय सुभाष चंद्र रस्तोगी को शेरखां सराय बाहर चुंगी क्षेत्र में 100 वर्गमीटर आवासीय भूमि आवंटित की गई है। छोटा हसनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.