वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सोमवार और मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बीएचयू मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय है। रविवार को बादल दिखे। पुरवा हवा चलने से तपिश कम रही। हालांकि सुबह तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ यह मद्धिम होती चली गई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम होकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। उनका कहना है कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय है। इससे मौसम में परिवर्तन है। इसके कारण अगले दो दिन (सोमवार-मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.