भभुआ, फरवरी 16 -- शहर में जगह-जगह ध्वस्त व बिना ढक्कन के दिख रहे हैं नाले कहीं सालों से कहीं सप्ताहभर से नाले के ढक्कन दिख रहे टूटे पिछले माह कलेक्ट्रेट पथ के नाले में गिरकर घायल हो गई थी भैंस हादसों को न्योता दे रहे हैं व्यस्त स्थल के बिना ढक्कन वाले नाले इन जगहों पर भी दिखे टूटे नाले 1. कचहरी पथ 2. समाहरणालय पथ 3. चकबंदी रोड 4. सब्जी मंडी रोड 5. देवीजी रोड इंट्रो शहर के कई इलाकों में ध्वस्त व बिना ढक्कन के नाले दिख रहे हैं। यह नाले राहगीरों, बुजुर्गों, बच्चों, मवेशियों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। अगर लोग संभलकर राह तय नहीं करें, तो हादसे के शिकार हो सकते हैं। यह नाले गिरकर चोटिल होने का न सिर्फ कारण बन रहे हैं, बल्कि इनमें से निकल रही दुर्गंध दुकानदारों और राहगीरों को परेशान कर रही है। शहर की सड़कों में भीड़ रहने पर लोग इन्हीं नालों से हो...