संभलकर चले ! नेशनल हाइवे-58 सभी वाहनों के लिए बंद
मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- मुजफ्फरनगर नेशनल हाइवे-58 मंगलवार मध्य रात्रि से सभी तरह के वाहनों के पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। हाईवे की दोनों लेन सिर्फ कांवड़ियों की होगी। मेरठ से हरिद्वार व वापस आने वाले वाहन डायवर्जन के अनुसार ही चले। अन्यथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।कांवड़ियों के बढ़ते सैलाब को देखते ही मंगलवार रात्रि नेशनल हाईवे को सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे पर शिवभक्त ही चल सकेंगे। इसी कारण नेशनल हाईवे के अधिकतर होटलों को 11 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। मेरठ से आने वाले वाहन बहसूमा रामराज, मीरापुर, जानसठ से जानसठ बाइपास होते हुए रोहाना, देवबंद से हरिद्वार व देहरादून जाएंगे। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा पर रोक, पुलिसकर्मी भी तैनात; क्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.