चंदौली, मार्च 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश है। इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी कई सड़कें हैं जहां चलना मुश्किल है। सड़कों की गिट्टियां बिखर गई हैै। रात में आवागमन करते समय लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। चहनियां विकास खंड में ऐसा ही मार्ग है बैराठ का। ग्रामीणों ने मार्ग मरम्म्त की मांग की है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि बैराठ से लेकर कई गांवों को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल पड़ा है। कई वर्षों से ग्रामीण क्षतिग्रस्त मार्ग से आ जा रहे हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणो ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। प्रदेश सरकार निर्देश दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.