संभल: हिजाब-मजहबी प्रार्थना प्रकरण में विभागीय जांच तेज, स्कूल पहुंची टीम
संभल, मई 13 -- विकास खंड संभल की ग्राम पंचायत जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को हिजाब पहनाकर मजहबी प्रार्थना कराने के मामले में विभागीय जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में टीम स्कूल पहुंची और वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चों व उनके अभिभावकों से भी बातचीत की। शिक्षकों के निलंबन और मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रारंभिक जांच तेज हो गई है। मंगलवार को सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, एसडीएम निधि पटेल और बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा के साथ विद्यालय पहुंचकर घटना की गहन पड़ताल की। अफसरों ने करीब एक घंटे तक विद्यालय में रहकर उन छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से बंद कमरे में बातचीत की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो में नजर आ रहे थे। पूरे प्रकरण की विस्तृत प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जालब सराय स्थित इस विद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.