संभल, मई 13 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में मंगलवार सुबह एक बार फिर जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के एक खंडहरनुमा मकान में अवैध रूप से रखी आतिशबाजी सामग्री में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया और उसकी ईंटें करीब 20 फीट तक हवा में उछल गईं। हादसे में पास ही काम कर रहीं एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं, जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे गांव में स्थित शोरज (पुत्र लालाराम, निवासी मुरादपुर, जनपद बुलंदशहर) के खंडहरनुमा मकान में विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता से आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए और कुछ घरों की छतों व सिलेप को भी नुकसान पहुंचा। विस्फोट की चपेट में आकर पास में बंधे मनोज, भ्रमराज और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.