नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति में एनडीए सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में किसानों की अहम भूमिका है। सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो की लगभग 21,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे त्योहारों के मौसम में किसानों को याद रखें और यह सुनिश्चित करें कि सूखे से प्रभावित परिवारों के घरों में भी दिवाली की खुशियां पहुंचे। उन्होंने कहा, चिंता न करें, हम सभी अपने किसानों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के माध्यम से किसानों को दी जा रही सहाय...