नई दिल्ली, जुलाई 11 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भविष्य के युद्ध भले एआई से लड़े जाएंगे लेकिन जीत राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों और मजबूत सैन्य शक्ति के दम पर सुनिश्चित होगी। शनिवार को विशाखापत्तनम में आईएनएस महेंद्रगिरि के भारतीय नौसेना में शामिल होने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नई तकनीकें और लंबे समय से चली आ रही सैन्य शक्ति एक दूसरे की पूरक हैं। सैन्य शक्ति के बिना तकनीकें अधूरी हैं। नई तकनीकों ने युद्ध की प्रकृति को बदला है लेकिन पारंपरिक युद्ध क्षमता का महत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि युद्ध के मूल सिद्धांतों को लागू करने के लिए मजबूत सैन्य क्षमता जितनी पहले जरूरी थी उतनी ही आज है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आईएनएस महेंद्रगिरि का नौसेना में शामिल होना देश के रक्षा क्षेत्र में आ...