नई दिल्ली, जुलाई 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोलते हुए उसे कट्टर बेईमान करार दिया। जालंधर में शुक्रवार को 5470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सरकार को कट्टर बेईमान बताते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के नाम पर लगातार कर्ज लिया जा रहा है। राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा उसी कर्ज का ब्याज और भुगतान करने में खर्च हो रहा है, जबकि सरकार चलाने वाले लोग उस धन का लाभ उठा रहे हैं। आप के शासन में पंजाब में खुली लूट मची हुई है। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करोड़ों रुपये का उपयोग सड़कों, नहरों और मंडियों के निर्माण में किया जा सकता था, लेकिन सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की न तो नीयत साफ है ...