संबोधन: दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनेगा भारत: राजनाथ
नई दिल्ली, मई 23 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी ताकत अगले 25 से 30 वर्षों में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक बनने से नहीं रोक सकती। शिरडी में शनिवार को गोला-बारूद निर्माण इकाई का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश अपने हथियार खुद बनाता है, वह अपना भविष्य खुद लिखता है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक रक्षा निर्माण में निजी क्षेत्र की भूमिका नगण्य थी। अब ये बढ़कर 25-30 प्रतिशत हो गई है। सरकार ने इसे आगे बढ़ाकर 50 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र अब रक्षा क्षेत्र केवल नट-बोल्ट सप्लायर नहीं रहा, बल्कि अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों का निर्माता भी बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरदृष्टि और निजी क्षेत्र का नवाचार एक साथ आता है तो देश नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.