संबोधन: ऐसी नौसेना की जरूरत जो बिना बाधा जंग लड़ सके: स्वामीनाथन
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- आत्मनिर्भर नौसेना पर जोर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने आत्मनिर्भरता को रणनीतिक जरूरत बताते हुए कहा कि ऐसी नौसेना के निर्माण की जरूरत है जो दूसरे देशों पर निर्भरता के बिना जंग लड़ सके। लंबे समय तक अपनी क्षमता बनाए रखे और बदलते हालात के अनुसार खुद को ढाल सके। नौसेना प्रमुख ने दिल्ली में आयोजित डिफेंस डायलॉग को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा, आत्मनिर्भरता का मतलब अलग-थलग रहना नहीं है। उन्होंने मित्र देशों के साथ सहयोग करने की वकालत करते हुए कहा कि यह सहयोग 'कमजोरी की स्थिति से नहीं, बल्कि मजबूती की स्थिति' से होना चाहिए। सभी को मिलकर पूरी क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ ऐसी नौसेना के निर्माण में योगदान देना चाहिए, जो 21वीं सदी में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करे और हम सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.