नई दिल्ली, जुलाई 17 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) 100 वर्षों से लगातार देश और समाज की सेवा कर रहा। इसके बावजूद समाज का एक बड़ा वर्ग संगठन के बारे में या तो जानकारी के अभाव में है या फिर भ्रामक धारणाओं का शिकार है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आरएसएस 100 वर्षों से देश और समाज की सेवा में लगा है। इसके बावजूद समाज के एक वर्ग के पास गलत जानकारी है। उन्होंने कहा, अमेरिकी विद्वानों वाल्टर एंडरसन और श्रीधर डी दामले ने अपनी किताब 'द ब्रदरहुड सैफरॉन' में लिखा है कि आरएसएस को समझना कठिन है और गलत समझना आसान। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक उस कमी को काफी हद तक दूर करेगी। रक्षा मंत्री ने उन आर...