नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब खतरों को तैयार होने से पहले ही खत्म कर देता है। सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मजबूत सैन्य क्षमता, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और कूटनीतिक प्रभाव इस बदलाव के प्रमाण है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2016 में भारत के मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजीम में शामिल होने का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार की कूटनीति ने देश की रक्षा क्षमताओं के विस्तार में मदद की। रिजीम की सदस्यता से भारत को ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए काम करने में मदद मिली। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियान में ब्रह्मोस मिसाइल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल में आए एक वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें पाकि...