नवादा, जुलाई 15 -- जिले में कुष्ठ पीड़ितों एवं उनके बच्चों को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर संचालित अभियान का उद्देश्य पात्र लाभुकों को परवरिश योजना एवं मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना संबल का लाभ प्रदान करना है।

कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी उल्लेखनीय है कि नवादा जिले में बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना के अंतर्गत कुल 474 सक्रिय लाभुक चिन्हित हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित परवरिश योजना के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों अथवा कुष्ठ पीड़ित अभिभावकों के बच्चों को 1,000 प्रतिमाह की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वहीं, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना संबल के अंतर्गत पात्र कु...