छपरा, मार्च 10 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। संबल योजना के तहत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण के लिए गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष कुल 159 आवेदन प्रस्तुत किए गए। सम्यक जांच के बाद समिति ने 78 आवेदनों को स्वीकृत और 22 आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया।जिलाधिकारी ने शेष आवेदनों में संलग्न दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों से जांच कराने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थलीय जांच कर तीन कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग को उपलब्ध कराएं।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.