भागलपुर, दिसम्बर 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता ओडिशा के संबलपुर में शनिवार से शुरू हो रहे ईस्ट जोन महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गुरुवार को टीएमबीयू की महिला बैडमिंटन की टीम रवाना हो गई। शनिवार से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में शामिल होने को निकली टीम को विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि महिला बैडमिंटन की टीम में इशिता, वैष्णवी, जेनिफर व नेहा शामिल है। वहीं टीम का मैनेजर एसएम कॉलेज की शिक्षिका डॉ. पुष्पा कुमारी को बनाकर टीम के साथ भेजा गया है। वहीं इस मौके पर सहायक अभिमन्यु कुमार सिंह आदि की मौजदूगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.