महोबा, अगस्त 1 -- चरखारी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जिला लेखपाल संघ ने भत्तों में वृद्धि सहित पदोन्नति सूची जारी करने की मांग उठाई है। भूलेख सहित अन्य पटलों पर संबद्ध किए गए लेखपालों को अवमुक्त करने की मांग उठाई गई। शनिवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नीतेंद्र पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए ज्ञापन में कहा कि 2025 की लंबित पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है। 2024 की विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए गए। अंतरममंडलीय स्थानांतरण पोर्टल को दोबारा खोलने की मांग की गई। कहा कि लेखपालों से उनका मूल कार्य लिया जाए। भूलेख सहित अन्य पटलों में संबद्ध किए गए लेखपालों को तत्काल प्रभाव से अवमुक्त किया जाए। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त हल्के के बहिष्कार की दी चेतावनी बाइक, वर्दी, स्टेशनरी भत्ते में वृद्धि की मांग की गई। ग्रा...