संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
सासाराम, अगस्त 22 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। कर्मियों ने पटना हाईकोर्ट के न्यायादेश और बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा लागू करने की मांग की। अनुदान की जगह मासिक वेतन और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की मांग प्रमुख रही। साथ ही वर्ष 2015-18 से 2022-25 तक आठ वर्षों के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान, प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 को रद्द करने सहित नौ सूत्री मांगें रखी गईं। कर्मियों ने बताया कि मांगों को लेकर दो सितंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नौ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी, किया विरोध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.