मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकार से संबद्धता का पत्र मिलने से पहले ही कॉलेज छात्रों का दाखिला लेने लगे हैं। हर वर्ष विश्वविद्यालय में यह खेल हो रहा है। सीनेट से कॉलेज के संबद्धन का प्रस्ताव पास होने के बाद उसे सरकार के पास संबद्धता के लिए भेजा जाता है। जब तक सरकार से संबद्धता पत्र विवि को नहीं आ जाता तब तक कॉलेज को विवि से संबद्ध नहीं माना जाता है, लेकिन सरकार से पत्र आने से पहले कॉलेज अपने यहां सारी सीटें फुल कर ले रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ कॉलेजों की दलील है कि सरकार से संबद्धन का पत्र देरी से आता है, इसलिए जो छात्र कॉलेज में पढ़ना चाहते हैं, उनका दाखिला ले लिया जाता है। लेकिन, बड़ा सवाल है कि जब पोर्टल पर कॉलेज का नाम चढ़ा ही नहीं रहता है, तब कॉलेज किस तरह छात्रों का दाखिला लेते हैं। बीते दिनों लॉ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.