कटनी, अप्रैल 20 -- मध्य प्रदेश के कटनी में एक फोटोग्राफर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कथित प्यार के जाल और शारीरिक संबंध की लालसा में महिला के घर गए युवक को इसलिए मार डाला गया क्योंकि उसने पैसों वाली डिमांड पूरी नहीं की। घटना कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेमनगर की है। शुक्रवार रात हुए कत्ल की खौफनाक कहानी का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला शिवानी जायसवाल, उसके पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।पड़ोसी से मेहमानों के नाम पर लिया कमरा मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेश झरिया ने बताया कि घटना 17 अप्रैल रात करीब 9 बजे की है। आरोपी शिवानी जायसवाल ने अपनी पड़ोसी शीला यादव से यह कहकर कमरा मांगा था कि उसके कुछ मेहमान आ रहे हैं, जिनसे निजी बातचीत करनी है। पड़ोसी होने के नाते शीला ने उन्हें कमरा दे दिया था। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.