संबंधी की लड़की से शादी नहीं करने पर कर दी हत्या, एक गिरफ्तार
आरा, अप्रैल 23 -- -नोनउर हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन -नाढ़ी गांव के एक परिवार के दो भाइयों पर केस, हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद -सहार थाना क्षेत्र के नोनउर पुल के समीप मंगलवार की रात की गयी थी हत्या आरा/सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता सहार थाना क्षेत्र नोनउर पुल के समीप संदेश थाने के सलेमपुर गांव निवासी भीम राम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को आरोपित किया गया है। हत्या में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित सहार थाना क्षेत्र के नाढ़ी गांव निवासी स्व. मोहन राम का पुत्र रणधीर कुमार है। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस की पूछताछ के अनुसार प्रेम प्रसंग और अपने एक संबंधी की लड़की से शादी नहीं करने पर रणधीर और उसके घरवालों ने फोन कर बुलाने के बाद भीम राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.