संबंधित अधिकारी की रिसीव करेंगे सीयूजी सिम की कॉल
कौशाम्बी, मार्च 2 -- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निदेशालय द्वारा जारी सीयूजी नंबर बंद मिलने अथवा पटल सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा रिसीव किए जाने के मामले में शासन ने नाराजगी जाहिर की है। मामले में संयुक्त निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विकास शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रत्येक दशा में अधिकारी द्वारा कॉल रिसीव करने का निर्देश दिया है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि विभाग द्वारा जारी सीयूजी सिमकार्ड नंबर पर काल करने पर अक्सर मोबाइल बंद बताता है। इतना ही नहीं जब काल लगता है तो उसे पटल सहायक अथवा कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा रिसीव किया जाता है। उन्होंने इसे अत्यंत आपत्तिजनक व अनुशासनहीनता का द्योतक व शासकीय जिम्मेवारियों के निर्वहन में लापरवाही बताया है। हिदायत भी दी कि सीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.