वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में 'भारतीय ज्ञान परंपरा का संप्रेषण: सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक परिप्रेक्ष्य' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी मंगलवार को शुरू हुई। दो दिवसीय यह आयोजन प्रो. वासुदेव सिंह स्मृति न्यास, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और महामना हिन्दी पत्रकारिता संस्थान की तरफ से किया गया है। डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में हुई संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय परम्परा यह बोध कराती है कि हमें किस ओर चलना चाहिए। संप्रेषण का प्रभावी तरीका हमारे भारतीय ज्ञान परंपरा में है। अध्यक्षता करते हुए जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा का मूल आधार समग्रता है। मां सरस्वती की प्रतिमा में वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.