प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पूर्णेंदु मिश्रा व सीओ मनोज कुमार रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। कुल 122 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें राजस्व से संबंधित छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा राजस्व के 57 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जबकि पुलिस के 26 और विकास से संबंधित सहित अन्य विभागों के प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से राजस्व से संबंधित छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक अनुराग सिंह, तहसीलदार पवन कुमार सिंह के साथ अन्य विभागों के आधिकारी व उनके मातहत मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तहसील समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.