संभल, अप्रैल 19 -- तहसील सभागार गुन्नौर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मात्र 5 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई तय है। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम राजेंद्र पेंसिया एवं एसपी कृष्णकांत बिश्नोई ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सबसे अधिक 36 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि पुलिस की 12, ग्राम विकास की 7, विद्युत विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 4, चकबंदी की 2 तथा नगर पंचायत की 1 शिकायत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें मौके पर...