संभल, मार्च 7 -- तहसील सभागार गुन्नौर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान 53 फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में एडीएम के साथ एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 32 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 13, पूर्ति विभाग की 5, ग्राम विकास विभाग की 2 और चकबंदी विभाग की 1 शिकायत दर्ज की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने अधीनस्थ अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.