संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायत आईं, चार का निस्तारण
बिजनौर, मई 16 -- चांदपुर। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासनिक अंशिका दीक्षित की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस लगा। इस दौरान 49 शिकायत दर्ज हुईं जिसमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। राजस्व विभाग की 31, पुलिस विभाग की 10, विकास विभाग की 2, विद्युत विभाग के 3 व अन्य तीन शिकायतें दर्ज हुईं। एडीएम प्रशासनिक ने फरियादियों की शिकायत का मौके पर ही जाकर निस्तारण करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा की अगर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई होगी। इस मौके पर एसडीएम नितिन तेवतिया, तहसीलदार आलोक कटियार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें यह भी पढ़ें- 338 मामले आए, 17 का हुआ निस्तारण, संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.